Connect with us

उत्तराखण्ड

इस इलाके में तेज रफ्तार टैम्पो ट्रैवलर की चपेट में आई बाइक, तीन की मौत

गोपेश्वर। बदरीनाथ हाइवे में शुक्रवार को भीषण हादसा हो गया। चमोली के बिरही में तेज रफ्तार टेम्पो ट्रैवलर ने बाइक को रौंद दिया। जिससे तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुई है। बाइक पीपलकोटी से चमोली की और आ रही थी। बाइक टेम्पो ट्रैवलर को ओवरटेक कर रही थी। इस दौरान हादसा हुआ। हादसे में मृतक दो बाइक सवार पुलिसकर्मी हैं और एक स्थानीय युवक है। 

टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों टेम्पो के नीचे कुचल गए और स्थानीय युवक चमोली निवासी दीपक कुमार पुत्र शिवनाथ व दो पुलिस के जवान सचिन व मनवीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर लाया गया है। पु‌लिस ने हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page