Connect with us

उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा के भिकियासैंण में भीषण सड़क हादसा, बस खाई में गिरने से 7 की मौत, रेस्क्यू जारी

अल्मोड़ा | भिकियासैंण
अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण क्षेत्र में सीलापानी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य यात्रियों के घायल होने की सूचना है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे के समय बस में कुल 19 लोग सवार थे। दुर्घटना की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीण सबसे पहले मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए।
सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीमें मौके के लिए रवाना हो गईं। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र और गहरी खाई के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन युद्धस्तर पर बचाव कार्य जारी है।
घायलों को खाई से निकालकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में भेजा जा रहा है। प्रशासन द्वारा मृतकों और घायलों की शिनाख्त की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
हादसे के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि पहाड़ी मार्ग पर वाहन का संतुलन बिगड़ने से यह दुर्घटना हुई, हालांकि पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page