Connect with us

उत्तराखण्ड

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई, किए सील

हल्द्वानी। ज़िलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशन मे मंगलवार को दमूवाढूंगा क्षेत्र में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह एवं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 रश्मि पंत द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी की गई है।

छापेमारी के दौरान टीम द्वारा अवैध रूप और बिना डिग्री के संचालित हो रहे राधास्वामी क्लीनिक को सील कर दिया है साथ ही अवैध रूप से एक मेडिकल स्टोर में अवैध तरीके से लिए जा रहे ब्लड सैंपल के मामले में मेडिकल स्टोर को क्लीनिक का रूप दिया गया था। जिससे मौके पर ही सिटी मजिस्टेªट ऋचा सिंह ने सील करवा दिया है।

जिलाधिकारी श्री गर्ब्याल ने सिटी मजिस्टेªट ऋचा सिंह को निर्देश दिये है कि शहर मे जहां भी अवैध क्लीनिक संचालित हो रहे उनके खिलाफ भविष्य में कठोर कार्यवाही की जाये साथ ही अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक के खिलाफ अभियान चलाया जाये।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page