Connect with us

उत्तराखण्ड

‌बद्रीनाथ हाईवे में यहां आया मलवा, वाहनों की लगी कतारें

देहरादून। बदरीनाथ हाईवे पर रविवार सुबह बाजपुल चाडा पिनौला व टैयापुल के पास भूस्खलन हो गया। हाईवे पर भारी मात्रा में मलबा आने से रास्ता बंद हो गया। जिससे बदरीनाथ धाम की यात्रा अभी रुकी हुई है।

रास्ता बंद होने से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। वहीं, हाईवे से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। जिसके चलते मारवाड़ी पुल में बदरीनाथ धाम जाने वाले सभी वाहनों को रोक दिया गया है। हाईवे बंद होने से तीर्थ यात्री परेशान हैं। यहां पानी व खाने की व्यवस्था न होने से यात्री भूखे प्यासे ही रास्ते पर बैठे हैं।

वहीं, बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा के मुख्य पड़ाव पीपलकोटी में शौचालय और पेयजल का अभाव बना है जिससे तीर्थयात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी महिला तीर्थयात्रियों को उठानी पड़ रही है।मायापुर, गडोरा, पाखी, हेलंग, जोशीमठ में भी सार्वजनिक शौचालय नहीं है।

लोगों का कहना है कि बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा को हेलिकॉप्टर सेवा से तो जोड़ दिया गया है लेकिन यात्रा पड़ावों पर मूलभूत सुविधाएं नहीं दीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page