Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून में 12 लाख की सुपारी: माँ ने ही कराई बेटे की हत्या, तिब्बती मार्केट में दिनदहाड़े खून से सनी साजिश का पर्दाफाश

प्रॉपर्टी के करोड़ों के खेल में बेटे की जान ली गई… माँ, डॉक्टर और कारोबारी सहित 5 लोग गिरफ्त में, दो शूटरों को मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया

देहरादून: राजधानी देहरादून का दिल दहला देने वाला तिब्बती मार्केट हत्याकांड अब सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि रिश्तों, लालच और साजिश की ऐसी काली कहानी बनकर सामने आया है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। जिस माँ ने बेटे को जन्म दिया, उसी पर उसे मरवाने की साजिश रचने का आरोप है।
11 फरवरी की सुबह करीब 10:30 बजे तिब्बती मार्केट के पास जीएमएस रोड के कारोबारी अर्जुन शर्मा को गोली मार दी गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने पूरे शहर को दहला दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही अर्जुन की मौत हो चुकी थी।

12 लाख की सुपारी… और माँ ही बनी साजिश की सूत्रधार

जांच में सामने आया कि अर्जुन शर्मा का अपनी माँ बीना शर्मा और उसके सहयोगियों के साथ करोड़ों की प्रॉपर्टी डील को लेकर विवाद चल रहा था।
डील 14 करोड़ में हुई थी, जिसमें से 8 करोड़ रुपये दिए जा चुके थे, लेकिन अर्जुन ने उस जमीन पर कोर्ट से स्टे ले लिया था। बस यहीं से शुरू हुआ खून का खेल।
आरोप है कि माँ बीना शर्मा, कारोबारी विनोद उनियाल और डॉक्टर अजय खन्ना ने मिलकर अर्जुन को रास्ते से हटाने के लिए 12 लाख रुपये में दो शूटरों से सौदा किया। तीन लाख एडवांस देकर हत्या की पटकथा लिख दी गई।

दो सगे भाई बने सुपारी किलर, दिनचर्या की रेकी कर गोली मारी

हत्या के लिए दो सगे भाइयों—पंकज राणा और राजीव उर्फ राजू—को सुपारी दी गई। दोनों ने कई दिनों तक अर्जुन की दिनचर्या पर नजर रखी और 11 फरवरी को तिब्बती मार्केट के पास उसे निशाना बनाकर गोली मार दी।

भागते हुए फायरिंग, मुठभेड़ में घायल हुए शूटर

पुलिस के मुताबिक वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। रात में अलग-अलग जगहों पर चेकिंग के दौरान जब उन्हें रोकने की कोशिश हुई तो उन्होंने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी और उन्हें पकड़ लिया गया। उनके पास से तमंचे, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद हुई।

व्हाट्सएप चैट और गवाहों से खुली साजिश की परतें

जांच में सामने आया कि वारदात से पहले और बाद में आरोपियों के बीच व्हाट्सएप पर लगातार संपर्क था। गवाहों ने यह भी बताया कि माँ बीना शर्मा ने बेटे की दिनचर्या की जानकारी उसके मैनेजर से ली थी। यानी हत्या की स्क्रिप्ट पूरी प्लानिंग के साथ लिखी गई थी।

माँ समेत 5 लोग गिरफ्तार, शहर में सनसनी

इस सनसनीखेज हत्याकांड में अब तक
माँ बीना शर्मा
विनोद उनियाल
डॉ. अजय खन्ना
और दो सुपारी किलर पंकज व राजीव
को गिरफ्तार किया जा चुका है। सभी से पूछताछ जारी है।

सवालों के घेरे में रिश्ते, लालच और कानून व्यवस्था

यह मामला सिर्फ एक हत्या नहीं है, बल्कि उस समाज का आईना है जहां करोड़ों की जमीन और पैसों के लिए रिश्तों की हत्या कर दी जाती है।
एक माँ पर बेटे की हत्या की साजिश रचने का आरोप—यह अपने आप में भयावह और शर्मनाक है।

अब बड़ा सवाल यह है कि अगर एक परिवार के भीतर चल रहा विवाद इस हद तक पहुंच सकता है, तो शहर में कानून व्यवस्था और लोगों की सुरक्षा को लेकर क्या हालात हैं?

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page