Connect with us

उत्तराखण्ड

यात्रियों से भरी बस में बिगड़ गई चालक की तबियत, नाली में चढ़ी बस, कईयों को आई चोटें

देहरादून। यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुई उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस अचानक अनियंत्रित हो गई और नाली के ऊपर चढ़ गई। इससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में कई यात्रियों को चोटें आई हैं। दुर्घटना का कारण चालक की तबियत बिगड़ना बताया जा रहा है।

बुधवार सुबह करीब 4.45 बजे 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई एक रोडवेज बस का एक्सीडेंट हो गया है। इस सूचना पर थाना क्लेमेंट टाउन से पुलिस बल मौके पर भेजा गया। चंद्रबदनी चैक मारुति सुजुकी शोरूम के सामने उत्तर प्रदेश परिवहन की बस सड़क से उतरकर नाली के ऊपर चढ़ गई थी।

मौके पर मौजूद लोगों और कंडक्टर ने बताया कि बस को ड्राइवर राहुल चला रहा था। ड्राइवर की अचानक तबीयत खराब होने से बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे नाली के ऊपर चढ़ गई। बस में लगभग 15-20 सवारियां मौजूद थी। सभी को हल्की चोटें आई हैं। बस चालक को भी चोट आई है। घायलों को 108 एंबुलेंस से इंद्रेश हॉस्पिटल पहुंचाया गया। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page