Connect with us

उत्तराखण्ड

इस हाइवे में भिड़ी बस और बोलोरो, बोलोरो सवार दो तीर्थ यात्रियों की मौत

देहरादून। चारधाम हाईवे पर एक भीषण हादसे की खबर है। यहां एक प्राइवेट बस और बोलेरो में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई। वहीं सात घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने ऋषिकेश एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार यह हादसा रविवार की सुबह ब्रह्मपुरी से 2 किलोमीटर आगे शिवपुरी के पास हुआ है। नेशनल हाईवे-58 पर ऋषिकेश से जा रही एक बस की केदारनाथ से लौट रही बोलेरो से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार दो तीर्थयात्री की मौत हो गई। मृतकों की पहचान पिंकी दास (22) पुत्री सोतु दास निवासी 1/2C दुर्गापुर प्लेन, थाना सिप्ला जिला सिप्ला कोलकाता और सोमनाथ पाल, निवासी पश्चिम बंगाल के रूप में की गई है। जबकि इस हादसे में सात लोगों के घायल होने की भी खबर है। सभी घायलों को पुलिस की मदद से हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसा इतना जबरदस्त था बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। मुनिकी रेती कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page