Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में इस दिन तक फिर मिजाज बदलेगा मौसम, हो सकती है ओलावृष्टि

देहरादून। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज उत्तराखंड के उत्तरकाशी,चमोली,बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश के अलावा राज्य भर में मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य में 3 अप्रैल,4 अप्रैल को मौसम का मिजाज बदला रहेगा राज्य के कई जनपदों में गरज चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वही 5 अप्रैल से मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई गई है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 3 अप्रैल को उत्तराखंड राज्य के जनपदों के अनेक स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा ओलावृष्टि और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।

वहीं 4 अप्रैल को पहाड़ से लेकर मैदान तक हल्की बारिश और कहीं कहीं ओलावृष्टि तथा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना है जिसको लेकर इन 2 दिन येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक राज्य में 4 अप्रैल तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। ऊचीं चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में बारिश-ओलावृष्टि की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page