Connect with us

उत्तराखण्ड

भूसे के संकट को देखते हुए उत्तराखंड से बाहर भूसा भेजे जाने पर प्रतिबंध लगाना जरूरी

लालकुआं। लालकुआं से भाजपा विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने आज देहरादून में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उत्तराखण्ड में जानवरों के लिए हो रही भूसे की कमी को देखते हुए प्रदेश से बाहर भूसा निर्यात करने पर रोक लगाने की मांग उठाई।

विधायक डॉ बिष्ट ने मुख्यमंत्री के सामने काश्तकारों के साथ ही अन्य समस्याओं को भी उठाया। कहा कि प्रदेश में जानवरों हेतु भूसे के संकट को देखते हुए उत्तराखंड से बाहर भूसा भेजे जाने पर प्रतिबंध लगाना जरूरी है। साथ ही  पेपर मिलों के भूसा खरीदने पर रोक लगाने की मांग भी उठाई। इंदिरानगर से निकलने वाले गंदे नाले को डायवर्ट करने की जो योजना स्वीकृत हुई है उसके लिए धन आवंटन कराने की मांग भी उठाई।

विधायक डॉ बिष्ट ने कहा कि लालकुआं विधान‌सभा के 55 नलकूपों में स्टेबलाइ‌जर लगाने हेतु स्वीकृत योजना हेतु धन आवंटन किया जाए। साथ ही काठगोदाम के पास क्षतिग्रस्त गौलापार क्षेत्र की मुख्य सिचाई नहर के पुर्ननिर्माण की स्वीकृत योजना हेतु धन राशि आवंटित की जाए। कहा कि दुबालबेडा और चोरगलिया हेतु स्वीकृत बाढ सुरक्षा योजना हेतु धन आवंटित किया जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page