Connect with us

उत्तराखण्ड

बंद घर में घुसा चोर और पहुंच गए भाई-बहन, पुलिस को सौंपा

रुद्रपुर। एक चोर ने बंद घर में सेंध लगा दी। इस बीच गृहस्वामिनी पहुंच गई। इस पर महिला ने अपने भाई की मदद से चोर को दबोच कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। चोर के पास से घर से चुराए गए स्वर्णाभूषण बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार सुनीता पत्नी राजपाल निवासी ग्राम सियाठेरी तहसील बहेडी जिला बरेली यूपी हाल नारायन कालोनी ट्राजिट कैंप शनिवार को घर से बाहर गई हुई थी। इस बीच जब वह अपने भाई नरेंद्र के साथ घर लौटी तो कमरे में युवक को देखकर उसकी आंखें खुली की खुली रह गई। इस बीच घर से सोने के आभूषण चोरी कर चुका चोर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे भाई-बहन ने घेर कर दबोच लिया।

उसके पास एक मंगलसूत्र सोने का जिस पर पांच पेन्डल कान के झाले सोने के एक जोडी, एक अंगुठी सोने की, एक जोडी पायल चांदी उक्त व्यक्ति के पास मिले। उसे पकड़ कर थाने लेकर पहुंची। 

पूछताछ में उसने अपना नाम दीपक निवासी ग्राम मझोला थाना न्यूरिया पीलीभीत यूपी बताया। इंस्पेक्टर सुंदरम शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर उक्त व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page