Connect with us

उत्तराखण्ड

अंकित हत्याकांडः नौकर-नौकरानी भी पहले से ही अंकित से रखते थे रंजिश

हल्द्वानी। बहुचर्चित कारोबारी अंकित हत्याकांड में पुलिस गिरफ्त में आए माही के नौकर-नौकरानी ने कई अहम राज खोले हैं। यह दोनों भी अंकित से रजिश रखते थे। जिसके चलते वह माही के प्लान में आसानी से शामिल हो गए।

एसएसपी पंकज भट्ट ने हत्याकांड से जुड़े दो आरोपियों की गिरफ्तारी कर प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि पुलिस और एसओजी टीम ने राम अवतार और ऊषा को पश्चिमी बंगाल के मालदा से गिरफ्तार किया। नैनीताल पुलिस ने दोनों पर 50-50 हजार का ईनाम घोषित किया था। उल्लेखनीय है कि 15 जुलाई को कारोबारी अंकित चौहान की लाश उसी की कार में तीनपानी बाईपास के पास मिली थी। जिसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सकों ने सांप के काटने की पुष्टि की थी। पुलिस की जांच में अंकित की हत्या का मामला सामने आया। उसके बाद पुलिस ने हत्याकांड में सपेरे रामनाथ को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद रामनाथ ने हत्याकांड के सारे राज खोल दिए। जिसमें हत्याकांड शामिल माही और उसके प्रेमी दीप कांडपाल और नौकरानी उषा और उसका पति रामअवतार के शामिल होने की पुष्टि हुई।

इसके बाद पुलिस ने माही और उसके प्रेमी दीप कांडपाल को रुद्रपुर से गिरफ्तार किया। हत्याकांड के बाद फरार चल रहे नौकरानी उषा और उसका पति राम अवतार को पुलिस और एसओजी की टीम ने पश्चिमी बंगाल से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में ऊषा ने बताया कि दो साल पहले माही का इनसे संपर्क हुआ। ऊषा उसके घर पर झाडू पोछा और खाना बनाने का काम करती थी। ऊषा और माही दोनों को शराब पीने की आदत थी। ऐसे में अक्सर दोनों साथ बैठकर शराब पीते थे। कभी कभी माही ऊषा की झोपड़ी में भी चली जाती थी। इसी बात को लेकर अंकित चिढ़ता था। ऊषा के पति ने जिस जमीन पर झोपड़ी बना रखी थी। उस खेत मालिक को अंकित ने भड़का दिया। जिससे मालिक ने उससे जमीन खाली करवा दी। जिस कारण वह अंकित से रंजिश रखने लगे थे। माही द्वारा जब अंकित की हत्या का प्लान बनाया तो वह भी शामिल हो गए। हत्याकांड के बाद वह फरार हो गए। फिलहाल पुलिस दोनों को जेल भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page