Connect with us

उत्तराखण्ड

पूछड़ी और मालधन चंद्रनगर में मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, महिला एकता मंच ने की तैयारियां

रामनगर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एकता मंच ने क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। मंच की ओर से 8 मार्च को वन ग्राम पूछड़ी तथा 11 मार्च को मालधन चंद्रनगर में महिला सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई है।
वन ग्राम पूछड़ी में आयोजित बैठक में धना तिवारी ने कहा कि 8 मार्च महिलाओं का अपना दिन है। इस दिन महिलाएं एकत्र होकर अपने सुख-दुख साझा करती हैं और भविष्य के लिए योजनाएं बनाती हैं। उन्होंने क्षेत्र की अधिक से अधिक महिलाओं से महिला दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया।
जनसंपर्क अभियान के दौरान कालूसिद्ध गांव में आयोजित बैठक में सरस्वती जोशी ने विश्व स्तर पर चल रहे संघर्षों और युद्धों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि युद्ध की परिस्थितियों का प्रभाव पूरी दुनिया पर पड़ता है और इससे आम जनजीवन भी प्रभावित होता है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को शांति और संवाद के संदेश के साथ मनाने की बात कही।
इस अवसर पर कौशल्या ने कहा कि किसी भी संघर्ष या युद्ध का सबसे अधिक असर महिलाओं और बच्चों पर पड़ता है, इसलिए समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने के प्रयास आवश्यक हैं।
वहीं शांति मेहरा ने क्षेत्र की महिलाओं से 8 मार्च को सुबह 11 बजे रामलीला परिसर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं के मुद्दों, अधिकारों और सामाजिक सहभागिता पर चर्चा की जाएगी।
बैठक में शांति मेहरा, दीपा ध्यानी, ममता, धर्मा, दुर्गा, गीता, मनी, श्यामा, लीला, हंसी देवी, पुष्पा, कमला, बचुली, आशा, भागुली, कौशल्या और सरस्वती जोशी सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।
महिला एकता मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और सामाजिक मुद्दों पर संवाद को आगे बढ़ाने का प्रयास किया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page