Connect with us

उत्तराखण्ड

रिनेसां कॉलेज ऑफ होटल मैनेजमेंट में उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग


देहरादून: आज 21 जून 2026 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिनेसां कॉलेज ऑफ होटल मैनेजमेंट में योग सत्र का आयोजन किया गया। कॉलेज परिसर में सुबह आयोजित इस कार्यक्रम में प्रबंधन, शिक्षकगण और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के निदेशक श्री कुनाल मदान के नेतृत्व में हुई। उनके साथ प्रोफेसर आशीष सेमवाल, प्रोफेसर आरिफ खान, प्रोफेसर नीरज नेगी, श्रीमती पूजा जोशी, श्रीमती रेखा आर्य, श्री रहीश सैफी, श्री तेजपाल पटवाल तथा कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सामूहिक योगाभ्यास किया।
प्रतिभागियों ने सूर्य नमस्कार, विभिन्न आसनों और प्राणायाम का अभ्यास किया। योग सत्र के दौरान स्वास्थ्य, मानसिक शांति और एकाग्रता बढ़ाने पर जोर दिया गया। निदेशक कुनाल मदान ने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक और भावनात्मक संतुलन के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने छात्रों को नियमित योग अभ्यास को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी।
यह कार्यक्रम ‘योग से जुड़ें, स्वस्थ रहें’ थीम के अनुरूप आयोजित किया गया, जो योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page