Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर: तुमड़िया डैम क्षेत्र में आबकारी व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अवैध कच्ची शराब की 4 भट्टियां नष्ट, 20 क्विंटल से अधिक लहन किया गया नष्ट

रामनगर (नैनीताल)। आबकारी आयुक्त के आदेशों के अनुपालन में अवैध मादक द्रव्यों के निर्माण, बिक्री और भंडारण के अड्डों के समूल विनिष्टीकरण के तहत अपराध निरोधक क्षेत्र-03 रामनगर में गुरुवार को बड़ी संयुक्त कार्रवाई की गई।

मुखबिर खास से मिली सूचना के आधार पर आबकारी विभाग रामनगर और उत्तराखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने मालधन क्षेत्र स्थित तुमड़िया डैम के आसपास तड़के दबिश दी। इस दौरान टीम को देखते ही शराब तस्कर डैम के पानी का सहारा लेकर नाव से फरार हो गए। काफी पीछा किए जाने के बावजूद तस्कर पानी का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे।
संयुक्त कार्रवाई के दौरान मौके पर संचालित अवैध कच्ची शराब की चार भट्टियों को पूरी तरह नष्ट किया गया। टीम ने एक रबर ट्यूब में भरी करीब 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की, जबकि मौके पर मौजूद लगभग 20,000 किलोग्राम लहन को वहीं नष्ट कर दिया गया।
आबकारी विभाग द्वारा फरार तस्करों की पहचान कर ली गई है। उनके विरुद्ध फरारी में नियमानुसार विधिसम्मत जांच की कार्रवाई की जा रही है। आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत चार अभियोग पंजीकृत किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मालधन के तुमड़िया डैम क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ संयुक्त अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
इस कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक उमेश पाल, कोतवाली रामनगर के सहयोग से पीरुमदारा चौकी प्रभारी बीरेंद्र बिष्ट, मालधन चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, उप निरीक्षक हेमंत सिंह सहित पुलिस कर्मी भूपेंद्र गिरी, हिरदेश कौर, अयूब तथा आबकारी सिपाही अलका, जगवती, हेमंत और अन्य पुलिस व आबकारी कार्मिक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page