Connect with us

उत्तराखण्ड

कांवड़िए ने लगाई गंगनहर में छलांग, बचाने के लिए दूसरा भी कूदा, दोनों की तलाश में जुटी पुलिस

हरिद्वार। एक कांवड़िए को बचाने के चक्कर में दूसरा कांवड़िया भी नहर में कूद गया। पानी के तेज बहाव में दोनों ही बहकर लापता हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और नहर में सर्च अभियान शुरू किया, लेकिन अभी तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

पुलिस के अनुसार शनिवार की तड़के सुबह करीब छह बजे धनौरी में एक कांवड़िए ने गंगनहर में छलांग लगा दी। उसे बचाने के चक्कर में पीछे से दूसरा कांवड़िया भी कूद गया, लेकिन नहर में पानी के तेज बहाव में दोनों ही बहकर लापता हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और नहर में सर्च अभियान शुरू किया, लेकिन अभी तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। धनौरी चौकी प्रभारी प्रदीप राठौर का कहना है कि नगर में सर्च अभियान चलाकर कांवडियों की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page