Connect with us

उत्तराखण्ड

शाम को दर्ज हुआ कुकर्म का मुकदमा, रात में आरोपी ने कर ली आत्महत्या

रूड़की। यहां एक अजीबो गरीब मामला प्रकाश में आया है। एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने शाम को कुकर्म का मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद पुलिस को खबर मिली कि आरोपी ने उत्तर प्रदेश के शहर बड़ौत में जाकर ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना की बाबत वरिष्ठ उप निरीक्षक अभिनव शर्मा ने बताया कि लालकुर्ती निवासी गौरीशंकर खण्डेलवाल के खिलाफ गत शाम कुकर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमा दर्ज होने के बाद वह तनाव में था और अपने घर से लापता हो गया।

पुलिस को जानकारी मिली कि उसने बड़ौत में ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस द्वारा इस बाबत जानकारी जुटायी जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page