Connect with us

उत्तराखण्ड

किशोरी को बहला-फुसला कर युवक ने बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार

सितारगंज। किशोरी के साथ दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि किशोरी को युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया और हवस का शिकार बनाया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार नगर क्षेत्र की एक किशोरी बीते दिवस अचानक घर से लापता हो गई थी। इस मामले में किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री सुबह घर से अचानक चली गई। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू की।

पुलिस ने नई बस्ती सितारगंज निवासी आसिफ खान को नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर ले जाने और शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है। सीओ वीर सिंह का कहना है कि नाबालिग को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page