Connect with us

उत्तराखण्ड

टनकपुर से लापता हुई 20 वर्षीय युवती को पुलिस ने यूपी से किया बरामद

माह मार्च से टनकपुर क्षेत्र से लापता 20 वर्षिय युवती को पुलिस ने बरामद करने में सफलता पाई लेकिन जब युवती की असलियत खुली तो परिजनों के साथ पुलिस भी हक्का बक्का रह गई बाद में युवती के बार-बार अनुरोध के बाद उसे उसके पति को सौंप दिया गया ।


परिजनों ने मार्च में पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनकी पुत्री बिना बताये घर से कही चली गयी थी। परिजनों ने युवती को काफी तलाशा, लेकिन कोई पता नहीं चल सका पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस टीम ने गुमशुदा की बरामदगी के लिए क्षेत्र के लोगों से व्यापक पूछताछ की और सघन चैकिंग अभियान चलाया। पम्पलेट आदि के माध्यम से SCRB/ NCRB तथा सरहदीय जनपदों को सम्पर्क किया गया।

कई सीसीटीवी भी खंगाले गए। सर्विलांस की भी मदद ली गई। खोजबीन के बाद पुलिस टीम को जानकारी मिली कि युवती 16 वसुन्धरा, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश में है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर उसे बरामद कर लिया। पुलिस टीम ने जब उससे पूछताछ की तो उसने शादी कबूल करना शिव कारा जिस पर पुलिस ने वैधानिक कार्यावाही करते हुए युवती को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय में महिला ने संदीप यादव पुत्र मैदान सिंह, निवासी गाजियाबाद नामक व्यक्ति से शादी करने की बात कही। साथ ही अपने पति के साथ ही रहने सम्बन्धी गुहार लगाई। जिसके बाद युवती को उसके पति संदीप के सपुर्द कर दिया गया। पुलिस टीम में कोतवाल चन्द्र मोहन सिंह, ​मनिहारगोठ चौकी प्रभारी तेज कुमार, कांस्टेबल मोहन तोमक्याल, दीपा भट्ट, विनोद जोशी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page