Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां नदी में नहाने के दौरान एक किशोर बहा, खोजबीन जारी

कई बार युवक दोस्तों के साथ नहाने जाते हैं लेकिन इस दौरान किसी हादसे का शिकार हो जाता है कि ऐसा ही मामला बागेश्वर का सामने आ रहा है यहां पर सरयू नदी में नहाने के दौरान एक किशोर बह गया है। पुलिस और फायर सर्विस के जवान किशोर की खोजबीन में जुट गए हैं। हालांकि अब तक किशोर का सुराग नहीं लग सका है।


जानकारी के अनुसार ग्वाड़ गांव निवासी 15 वर्षीय किशोर झटक्वाली के समीप सरयू नदी में अपने दोस्तों के साथ नहाने गया ‌था। इस दौरान बहाव की चपेट में आकर उसके बहने की सूचना है। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने मौके पर जाकर खोजबीन शुरु कर दी है। हालांकि अब तक किशोर का पता नहीं चल सका है। वहीं अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र ने बताया कि किशोर की खोजबीन की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page