Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां महिला को गुलदार ने बनाया निवाला

बागेश्वर.यहां बीती रात एक महिला को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया आज सुबह महिला का क्षत-विक्षत शव खेत से बरामद हुआ है।


इस घटना से क्षेत्र में दहशत होने के साथ ही ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है ग्रामीण गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं।

प्राप्त समाचार के मुताबिक बागेश्वर जिले के अशू बोहाला गांव निवासी 70 वर्षीय महिला को गुलदार घर से घसीटते हुए ले गया महिला का क्षत विक्षत शव पास के खेत से बरामद हुआ है। महिला का नाम गांगुली देवी बताया जा रहा है बताया जा रहा है वह घर पर अकेली रहती थी। वह अपने घर पर सोने की तैयारी कर रही थी कि इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने हमला कर महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया जिस कारण महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई महिला का शव पास के क्षेत्र से बरामद कर लिया गया है।


इधर घटना से गांव में दहशत का माहौल है सूचना पर वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ ही गुलदार को ढूंढने के प्रयास शुरू कर दिए हैं वही ग्रामीण गुलदार को आदमखोर घोषित कर निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page