Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां चलती बाइक पर गिरा पेड़, युवक की मौत



रामनगर कोतवाली अंतर्गत गुरुवार देर रात आई तेज आंधी में सड़क पर एक चलती बाइक पर पेड़ गिर जाने से कालाढूंगी निवासी एक युवक की मौत हो गयी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।


आपको बता दें कि, देर रात आई तेज आंधी तूफान के आया, इसी बीच कालाढूंगी वार्ड नम्बर 5 निवासी एवं नगर पंचायत में सफाई कर्मी (पर्यावरण मित्र) के पद पर कार्यरत प्रेम वाल्मीकि के पुत्र धीरज, नीरज एवं इनका साथी दान सिंह एक विवाह में ढोल बजाकर बाइक से वापस लौट रहे थे कि अचानक इनकी बाइक पर पेड़ गिर गया। इस हादसे में धीरज की मौत हो गयी। जबकि नीरज व दान सिंह गंभीर घायल हो गए।


रामनगर पुलिस के मुताबिक घायलों का इलाज चल रहा है और मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page