Connect with us

उत्तराखण्ड

मामूली बात पर भतीजे ने चाचा का सिर फोड़ा, अस्पताल में डॉक्टर ने मृत किया घोषित

कई बार परिवारों के बीच में मामूली बात पर लाइए हो जाती है लेकिन आज एक ऐसी खबर लेकर आए हैं जिसमें एक आम की गुठली फेंकने पर भतीजे ने अपने चाचा के सिर पर लोहे की रॉड मार दी जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया बता दें कि मामला उधम सिंह नगर के किच्छा क्षेत्र का है यहां पर चाचा भतीजे के रिश्ते को यहां शर्मसार करने वाली घटना तब हुई जब वार्ड नंबर 8 में एक युवक ने अपने ही चाचा के सिर पर लाठी से हमला कर दिया।

जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।जानकारी के मुताबिक किच्छा के वार्ड 8 में रहने वाला नन्हे बाबू टेंपो चलाता है। रात उसका पड़ोस में रहने वाले अपने भतीजे अनस से विवाद हो गया। घर के पास गुठली फेंकने को लेकर हुए इस विवाद में अनस ने नन्हे बाबू के सिर पर लाठी मार दी। उनके बीच गाली गलौज भी हुई। गंभीर हालत में नन्हे बाबू को परिवार के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे जहां कुछ समय बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे शव विच्छेदन गृह भेज दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page