Connect with us

उत्तराखण्ड

कैंची धाम मंदिर में हो रहा मेले का आयोजन, प्रशासन ने यातायात का रूट प्लान किया तैयार

कोरोनावायरस की वजह से जहां पर धार्मिक स्थलों में मेले का आयोजन ऊपर रोक लगा दी गई थी वही करीब 2 साल के बाद अब भवाली के कैंची धाम मंदिर में मेले का आयोजन हो रहा है।

इसके लिए प्रशासन की ओर से तैयारी की जा रही है। खासकर यातायात को लेकर पुलिस ने प्लान तैयार कर लिया है। रूट डाइवर्ट किए हैं। पुलिस के अनुसार 15 जून को हल्द्वानी से अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ को जाने वाले भारी वाहन, प्राइवेट वाहन सुबह पांच बजे से खुटानी मोड़, पदमपुरी-पोखरा-कशियालेख-शीतला-मोना-ल्वेशाल होते हुए क्वारब से अल्मोड़ा को निकलेंगे जबकि नैनीताल से अल्मोड़ा पिथौरागढ़ को जाने वाले भारी वाहन, यात्रि वाहन, प्राइवेट वाहन भवाली रामगढ़ तिराहे से होते हुए मल्ला रामगढ़, नथुवाखान क्वारब से आगे निकलेंगे।

अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ से आने वाले भारी वाहन, यात्रि वाहन, प्राईवेट वाहन प्रातः 05 बजे से क्वारब पुल से मोना -ल्वेशाल-शीतला पदमपुरी होते हुए खुटानी बैंड से भीमताल की ओर प्रस्थान करेंगे। रानीखेत से आने वाले भारी वाहन, यात्रि वाहन खैरना पुल से क्वारव होते हुए मोना- ल्वेशाल पदमपुरी से खुटानी बैण्ड से भीमताल की ओर प्रस्थान करेंगे। भवाली की ओर से आने वाले दोपहिया वाहन जंगलात बैरियर से आगे नहीं जाएंगे। इस बैरियर पर (टैक्सी व बस) शटल सेवा भी रोककर वापस भेजी जाएगी। भवाली की तरफ से कैंची धाम जाने वाले शटल सेवा जंगलात खण्डहर पर सवारी उतारकर वापस भवाली को चले जाएंगे।

खैरना से कैंची की ओर आने वाले दर्शनार्थी शटल सेवा से पनीराम ढाबे पर यात्रियों को उतारकर वापस जाएंगे। खैरना से कैंची धाम आने वाले दर्शनार्थी, यात्री वाहन, खैरना में पेट्रोल पम्प के आगे खाली जगह पर ही अपने वाहन पार्क करेंगे और वहां से पनिराम ढाबे तक शटल सेवा से आवाजाही करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page