Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां स्विमिंग पूल में डूबने से दिल्ली पुलिस जवान की मौत

नैनीताल से दुखद खबर सामने आ रही है यहां तल्लीताल थाना क्षेत्र अंतर्गत भुजियाघाट ब्लोट रिसोर्ट में दिल्ली से आए एक पर्यटक की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई । इस होटल में दिल्ली से आये तीन लोग रुके थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच में जुटी हुई है।

प्राप्त समाचार के मुताबिक गत रात्रि रात्रि आठ बजे ये लोग नहाने के लिये होटल के स्विमिंग पूल में गए । जहां एक व्यक्ति डूब गया । जिसे होटल कर्मियों की मदद से बाहर निकालकर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया कर दिया । मृतक दिल्ली पुलिस का जवान बताया गया है । जिसका नाम सतपाल उम्र 30 वर्ष बताई गई है । मृतक का पंचायतनामा व पोस्टमार्टम हल्द्वानी में ही किया जा रहा है । तल्लीताल के थानाध्यक्ष रोहितास सागर ने बताया कि घटना की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page