Connect with us

उत्तराखण्ड

वन विभाग ने की कटान तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

जसपुर के तराई पश्चिमी वन प्रभाग क्षेत्र के पतरामपुर वन रेंज अंतर्गत पिछले काफी लंबे समय से लकड़ी माफिया सक्रिय थे अवैध लकड़ी कटान की शिकायतों पर विभाग द्वारा कड़ाई से निगरानी की जा रही है जिसके तहत लगातार कटान तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है

वही वन क्षेत्राधिकारी राजकुमार सिंह ने बताया कि बीते दिनों जसपुर वेयर हाउस के निकट बिना अनुमति के प्रतिबंधित शीशम का पेड़ काटकर खुर्द वुर्द किए जाने का मामला सामने आया जिस पर वन विभाग टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए शीशम के सात गिलटो को जप्त कर लकड़ी माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही कर दी गई है

वही दूसरी ओर मुखबिर की सूचना पर लकड़ी माफिया एक ट्रैक्टर ट्राली में लिप्टिस की लकड़ी के नीचे शीशम की लकड़ी छिपाकर ले जा रहे थे जिन्हें वन क्षेत्र अधिकारी नेे अपनी टीम के साथ धर दबोचा और मय ट्रैक्टर ट्राली के लकड़ी भी जब्तकर दोषियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत पर कानूनी कार्रवाई की गई है वंही क्षेत्राअधिकारी पतरामपुर राजकुमार सिंह द्वारा क्षेत्रवासियोंं को हिदायत देते हुए कहा कि वन विभाग केे नियमों कड़ाई सेेे पालन करें ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page