Connect with us

उत्तराखण्ड

हरदा ने उपचुनाव को लेकर कही ये बड़ी बात

चंपावत में उपचुनाव होने की घोषणा के बाद से हर किसी की निगाह कांग्रेस के उम्मीदवार नाम पर टिकी हुई है और इसी बीच हरदा का एक बयान सामने आ रहा है यहां पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस चंपावत उपचुनाव को लेकर जल्द बड़ा फैसला लेगी। उनहोंने कहा कि एक-दो दिनों के भीतर कांग्रेस अपने प्रत्याशी का ऐलान कर देगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस उपचुनाव को मजबूती से लड़ेगी। हरदा ने कहा कि भाजपा उपचुनाव से घबराई हुई है।


साथ ही कहा कि भाजपा सरकार मुस्लिम यूनिवर्सिटी के गर्भ से बनी है। उन्होंने चारधाम यात्रा को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए। पूर्व सीएम ने कहा कि पिछले साल यात्रा को अनुभव बेहद खराब रहा था।


चारधाम मार्ग पर पेयजल की व्यवस्था नहीं थी। शौचालय की समस्या भी थी। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि सरकार इस बार बेहतर व्यवस्था करेगी।

चारधाम यात्रा में तीर्थ यात्रियों की संख्या सीमित करने को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले से गलत संदेश जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page