Connect with us

उत्तराखंड दर्शन

यहां सेब से भरा पिकअप वाहन खाई में गिरा , दो लोगों की दर्दनाक मौत

देहरादून। एक ओर जहां उत्तराखंड के कई दिन बारिश ने तबाही मचाई है। वहीं दूसरी ओर सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज व‍िकासनगर तहसील त्यूणी से जुड़े अणू गांव के पास सेब से भरी एक बोलेरो पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में वाहन सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से संयुक्त रेस्क्यू कर खाई से शवों को बाहर निकाल एंबुलेंस से राजकीय अस्पताल त्यूणी की मोर्चरी में रखवाया है। घटनास्थल त्यूनी से करीब 15 किलोमीटर दूर है। टीम ने मौके पर जाकर देखा तो पता लगा कि पिकअप वाहन संख्या यूके07सीडी-0843 खाई में गिरा हुआ है। वाहन टिकोची उत्तरकाशी से सेब लेकर आ रहा था। लेकिन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 600-700 मीटर नीचे खाई में गिर गया।
मृतकों की पहचान किशोर सिंह चौहान निवासी दुचाणु तहसील मोरी और पंकज कुमार निवासी कालसी के रूप में हुई है। युवकों की मौत के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखंड दर्शन

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page