Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां नेपाली श्रमिक की मकान की छत से गिरने से मौत

अल्मोड़ा।यहां अपने कुछ साथियों के साथ बाड़ीबगीचा में किराये पर रह रहे एक नेपाली श्रमिक की मकान की छत से गिरने से मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार नेपाली मूल का गोविंद 45 साल अपने कुछ अन्य साथियों के साथ यहां बाड़ीबगीचा में किराये के आवास पर रहता था। बीती रात वह अचानक दो मंजिला भवन की छत से नीचे गिर पड़ा।

इस दौरान काफी खून बह जाने से उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। मृतक के परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है। मौत का कारण हेड इंजरी व अत्यधिक रक्त रक्तस्राव बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page