Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ हुई मारपीट,अज्ञात 25 से 30 लोगों पर मुकदमा दर्ज ,11 गिरफ्त में

हल्द्वानी में एक अजिबो-गरीब मामला देखने को सामने आया है जहां पर हनुमान चालीसा का पाठ पढ़कर लौट रहे बजरंग दल कार्यकर्ताओं की देर रात हुई पिटाई प्रकरण के बाद देर रात पुलिस ने 25-30 अज्ञात लोगों पर धार्मिक भावना भड़काने, गालीगलौज व मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मारपीट को लेकर क्षेत्र में तनाव की स्थिति है। जिसे लेकर पुलिस अलर्ट है। इधर, हिंदूवादी संगठनों के लोगों का घटना के विरोध में महापंचायत की है।


पुलिस के अनुसार शनिवार की रात शिव मंदिर में हनुमान चालीसा पढ़कर लौट रहे रक्षित, देव व मानस से समुदाय विशेष के लोगों ने मारपीट की थी। तमंचा दिखाकर दो युवकों को भी छुड़ा ले गए थे। देर रात थाने में एकत्र हिंदूवादी संगठनों ने महापंचायत का एलान कर दिया था। रविवार की सुबह 10 बजे से मंदिर परिसर में लोगों का जुटना शुरू हो गया है।

हिंदूवादी संगठनों का कहना है कि समुदाय विशेष के लोगों ने शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की है। चुन-चुन कर बजरंग दल कार्यकर्ताओं को टारगेट किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द सभी आरोपित गिरफ्तार नहीं हुए तो काठगोदाम थाने में आंदोलन किया जाएगा। इधर, महापंचायत में पहुंचे एसओ प्रमोद पाठक ने लोगों को जल्द उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page