Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी रुद्रपुर मार्ग पर हुआ भीषण सड़क हादसा, महिला की मौत,दो घायल

सड़क दुर्घटना को लेकर मामलों की संख्या में दिन पर दिन बढ़ोतरी होती जा रही है वही बीती रात चंपावत तो आज पौड़ी में सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई वहीं अब यह तीसरा मामला हल्द्वानी से सड़क दुर्घटना का सामने आ रहा है यहां पर टीपी नगर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत हल्द्वानी रुद्रपुर मार्ग बेल बाबा के पास अनियंत्रित कार पेड़ से जा टकराई जिससे कार में सवार एक महिला की मौत हुई है जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं मृतक महिला अल्मोड़ा सोमेश्वर की रहने वाली है।


बताया जा रहा है कि सोमेश्वर का रहने वाला एक परिवार गाजियाबाद से सोमेश्वर वापस जा रहा था तभी इनकी कार अनियंत्रित होकर बेल बाबा के पास पेड़ से जा टकराई पेड़ से टकराते हैं कार सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दी। कार में सवार चालक और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल है जिनका सूचना दी और अस्पताल में इलाज चल रहा है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page