Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में मानसिक रूप से पीड़ित व्यक्ति ने अपनी गर्दन पर किया ब्लेड से वार, हालत गंभीर

हल्द्वानी।यहां बनभूलपुरा क्षेत्र में आज उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक ने स्वयं ब्लेड द्वारा अपने हाथों से अपनी ही गर्दन को काट दिया जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक काफी मात्रा में उसका खून निकल चुका था और वह सड़क पर गिर पड़ा, इस दिल दहला देने वाली घटना से आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया, जिसके फौरन बाद रिहायशी लोगों ने आनन-फानन में पुलिस को फोन किया इसके पश्चात पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को बेस अस्पताल पहुचाया, लेकिन युवक की बेहद नाज़ुक हालत को देखते हुए उसे सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना बनभूलपुरा में जीनत टेंट हाउस के निकट घटित हुई है बताया जा रहा है युवक मानसिक रूप से भी अस्वस्थ है जिसका बेस अस्पताल के मनोरोगी विभाग में इलाज चल रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक जिसका नाम मोहम्मद रिजवान पुत्र मोहम्मद उमर निवासी बादली टांडा निकट नगर पालिका जिला रामपुर का रहने वाला है। वह पिछले कुछ दिनों से अपने परिवार के साथ अपनी ससुराल मलिक का बगीचा इंदिरानगर ने आया हुआ था। इधर रिजवान की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि वह नशे का आदि था। तथा इन दिनों मानसिक रोग से भी गुजर रहा था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page