Connect with us

उत्तराखण्ड

भगवान राम के रंग में भक्तिमय होगा रामनगर।

रामनगर।अयोध्या में 22 जनवरी को रामलाल विराजमान हो रहे हैं। खुशीे के इस क्षण में अयोध्या से लेकर देश में राममय माहौल बना हुआ है। ऐसे में राम की नगरी के नाम से प्रसिद्व रामनगर भी अछूता नहीं है। रामनगर में चार दिन तक लाेग खुशी के इस ऐतिहासिक खुशी में सरोबार होंगे। शुक्रवार को श्री रामलला सेवक मंडल के पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 20 जनवरी से कार्यक्रम शुरू होगा। पहले दिन क्षेत्र की तमाम धार्मिक संस्थाओं के साथ प्रात: साढ़े छह बजे नगर में भव्य प्रभात फेरी निकलेगी। इस दौरान लोग रामलला की भक्ित में लीन होंगे। रविवार 21 जनवरी को अब तक की ऐतिहािसक श्रीराम ध्वज यात्रा शाम तीन बजे निकलेगी। जो इस आयोजन का मुख्य केंद्र भी होगी। यात्रा के बाद पायतेवाली रामलीला में अयोध्या का सजीव दरबार भी यात्रा में शामिल होगा। 11 सौ ध्वज यात्रा की शोभा बढ़ाएंगे। 22 जनवरी को शाम सात बजे पुरानी तहसील ग्राउंड में उप्र. दिल्ली, हरियाणा से आए वैष्णवी कला मंच के कलाकारों द्वारा राम चरित्र का आकर्षक मंचन होगा। पूर्व सीएम व सांसद तीरथ सिंह रावत व कुमाऊं आयुक्त् दीपक रावत इसमेे शिरकत करेंगे। 23 जनवरी को रात आठ बजे से पुरानी तहसील ग्राउंड में श्री राम के भजन संध्या होगी। इस दौरान पत्रकार वार्ता में ऋषि अग्रवाल, तुषार अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, विकास अग्रवाल, शलभ मित्तल, अतुल मेहरोत्रा, प्रवीण गुप्ता, सुलभ बंसल, उमेश अग्रवाल, दीपक कोठीवाल मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page