Connect with us

उत्तराखण्ड

पांच युवकों पर लगाया पुत्र की हत्या का आरोप, तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

हल्द्वानी। एक व्यक्ति ने कुछ युवकों पर पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में ग्राम सलमत्ता, बिचपुरी, नानकमत्ता निवासी सुखदेव सिंह ने कहा है कि उसका पुत्र राहुल सिंह बीती 15 अप्रैल को अपने दोस्तों साहिल पुत्र लक्ष्मण सिंह, मोहित पुत्र गणेश सिंह, अनुज सिंह पुत्र रणजीत सिंह, विकास पुत्र अमित सिंह व दीपक पुत्र स्व. राजेश सिंह निवासी ग्राम नौगजा, पूरनगढ़, नानकमत्ता के साथ खटीमा जाने की बात कहकर निकला।

इस बीच उसे यह सूचना मिली उसके राहुल खटीमा के नागरिक अस्पताल में है। अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि राहुल की मौत हो चुकी है और उसके शरीर में कई जगह चोट के निशान मिल। पीड़ित ने राहुल के दोस्तों पर उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page