Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर-नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म,मुंह खोलने पर परिवार सहित जान से खत्म करने की धमकी।

रामनगर (नैनीताल) नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने इस मामले में लड़की और उसके परिजनों को अपना मुंह बंद रखने को कहा है, आरोपी ने धमकी दी है कि वह लड़की और उसके परिजनों को जान से खत्म कर देगा। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मौहल्ला खताडी के एक शख्स ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत थाने में दर्ज कराई हैं। लड़की के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि मक्का मस्जिद,खताड़ी रामनगर का रहने वाला दिलशाद पुत्र अकबर अली बीते 2 दिसंबर को उसकी नाबालिक पुत्री को अपने साथ होटल ले गया और जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसकी पुत्री घर वापस लौटी तो अपने साथ हुई इस घटना की बात बताई।
लड़की के पिता ने कहा कि आरोपी ने उसकी पुत्री को डराया और धमकाया भी है।इस घटना के बारे में कुछ भी बताने पर आरोपी दिलशाद ने पूरे परिवार सहित जान से मार डालने की धमकी दी है।

पुलिस ने इस मामले में पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी दिलशाद पुत्र अकबर अली के खिलाफ धारा 363,376 और 506 IPC के तहत केस दर्ज कर लिया।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page