Connect with us

उत्तराखण्ड

भीमताल झील में मिला युवक का शव,जांच में जुटी पुलिस

भीमताल।यहां पर झील में एक युवक का शव उतराता मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मृतक के भतीजे ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने अब मामले की जांच शुरू कर दी है।


नैनीताल जिले के भीमताल स्थित झील में सुबह एक शव दिखाई दिया। शव दिखने के बाद राहगीरों ने पुलिस और 108 को फोन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से झील से शव को निकाला। शव की शिनाख्त मेहरागांव के थपलिया गांव निवासी गोपाल बृजवासी के रूप में हुई है।


मृतक के भतीजे ने गर्दन के पीछे नीले निशान और आसपास खून के धब्बों के चलते हत्या का शक जाहिर कर पुलिस से जांच की मांग की है। पुलिस को 45 वर्षीय मृतक के शव के पास से ही खून के निशान और चप्पल गिरी हुई मिली। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page