Connect with us

कुमाऊँ

पर्यटकों की चलती कार में लगी आग,रामनगर घुमने आए थे।

हल्द्वानी।शहर के बीचोबीच एक कार में अचानक आग लगने से अफरा तफरी फैल गई।सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की कालाढूंगी रोड पीलीकोठी तिराहे पर पहुंची।मौके पर UP25 N-1111 नंबर की कार में लगी आग को बुझाया।कार में लगी आग को बुझाने के लिये सबसे पहले रूट डायवर्ट किया गया।कार के अंदर से चालक रितिक गुप्ता पुत्र स्व संतोष कुमार, गाड़ी स्वामी शरद निवासी पुरनपुर पीलीभीत व गणेश पुत्र शंकर सुरक्षित वाहन से निकाला गया है।बताया जा रहा हैं कि यह सभी रामनगर घुमने आए थे और वापस पुरनपुर पीलीभीत जा रहे थे। कार चालक के अनुसार पीलीकोठी तिराहे पर पहले A.C. बंद हुआ फिर अचानक गाड़ी के बोनट में आग लग गई पूरी गाड़ी जल गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

You cannot copy content of this page