Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां फांसी के फंदे में झूला युवक, परिजनों में मचा कोहराम

रामनगर। मोहल्ला भवानीगंज मे मंगलवार की सुबह एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है की मृतक के बराबर वाले कमरे में रहने वाले राजेश नाम के बच्चों ने जब सुबह मृतक को कुंडे पर लटका हुआ देखा तो आसपास के लोगों को उसकी जानकारी दी गई जिसके बाद सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाना शुरू कर दी है।

घटना के संबंध में कोतवाली के एसएसआई अनीस अहमद ने बताया कि मोहल्ला भवानीगंज में 32 वर्षीय युवक पलाश वीरा जो कि मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है तथा भवानीगंज में किराए के मकान में रहता था और बाजार में किसी दुकान पर मजदूरी करता था। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जानकारी करने के साथ ही परिजनों को सूचना दी जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page