Connect with us

उत्तराखण्ड

गुलदार ने किया पालतू कुत्ते पर हमला,इलाके में दहशत

रामनगर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां के वन प्रभाग के कालाढूंगी रेंज अंतर्गत घटगड़ नलनी में भी दिन प्रतिदिन क्षेत्र में गुलदार का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। कालाढूंगी रेंज क्षेत्र के ग्राम घटगड़ निवासी आनंद सिंह बिष्ट के घर के पास में घूम रहे पालतू कुत्ते पर गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। जिसके बाद कुत्ते को इलाज के लिए कालाढूंगी पशु चिकित्सा ले गए जहां उसका उपचार कराया गया। घटगड़ निवासी आनंद सिंह ने बताया कि गुलदार कुत्ते को निवाला बनना चाहा, लेकिन कुत्ते की आवाज़ पर घर के लोगों ने शोर मचाने के बाद भागा गुलदार। वन विभाग को सूचना देने पर पहुँची टीम काफी दिनों से गुलदार क्षेत्रों में काफी लोगों के कुत्ते के साथ साथ कई दर्जनों मुर्गीयों को निवाला बना चुका है एक दिन पूर्व में बैलपड़व में भी एक ग्रामीण की बछिया को भी गुलदार निवाला बना चुका है, क्षेत्र में लोगो के अंदर दहशत का माहौल है। ग्रामीणों द्वारा गुलदार से सुरक्षा के उपाय किये जाने को लेकर पहले भी मांग की गई लेकिन कोई कायँवाही नहीं हुई है ग्रामीण लोगों को छोटे बच्चो के साथ जान माल का भय होने लगा है। वन विभाग क्षेत्रों में रात्रि भ्रमण के साथ सुरक्षा किया जाय साथ ही गुलदार को पिंजडा लगा कर वन क्षेत्रों में छोड़ा जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page