Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में इन स्पा सैंटरो में की गई छापेमारी

हल्द्वानी।उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने जिला व पुलिस प्रशासन की टीम के साथ नैनीताल रोड स्थित स्पा सेंटर में छापेमारी की और तीन सेंटरों के खिलाफ अनियमितता पाये जाने पर कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार छापेमारी के दौरान एक स्पा सेंटर में कार्य कर रही 04 युवतियों में से 03 युवतियों के लिखित दस्तावेज पाए गए। मौके पर मौजूद अन्य युवती ने बताया कि गत दिवस से ही सेंटर में कार्य करना शुरू किया है। छापे के दौरान स्पा सेंटरों में भारी अनियमितताए मिली।


आयोग की अध्यक्ष ने जिला व पुलिस प्रशासन को इसी तरह आगे भी निरन्तर चेकिंग अभियान चलाने व नियम विरुद्ध संचालकों पर विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, तहसीलदार संजय कुमार, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी लता बिष्ट सहित अन्य उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page