Connect with us

उत्तराखण्ड

कॉर्बेट पार्क में बाघ ने ली एक व्यक्ति की जान।

रामनगर (नैनीताल)कॉर्बेट नेशनल पार्क में बाघ के हमले से एक श्रमिक की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के धनगढी क्षेत्र में बाघ ने एक श्रमिक पर हमला कर दिया। इस हमले में श्रमिक की जान चली गई। मृतक श्रमिक का नाम खलील (40 वर्ष) बताया जा रहा है जो मानपुर,ठाकुरदारा उत्तर प्रदेश का रहने वाला था।

सूचना मिलने के बाद कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रेम विश्वकर्मा ने विश्वकर्मा ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उप निदेशक नीरज शर्मा ने कहा कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गयी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page