Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां बाघ ने एक महिला को बनाया शिकार

हल्द्वानी।यहां पर आज फतेहपुर रेंज में बाघ ने एक महिला को शिकार बनाया। लगातार बाघ के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने प्रशासन व वन विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश इतना बढ़ गया कि मृत महिला का शव ग्रामीणों ने सड़क पर रख प्रदर्शन किया।

मौके पर फतेहपुर रेंज के रेंजर ख्याली राम है जो की लोगो को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, साथ ही एसडीएम हल्द्वानी मनीष कुमार सिंह और वन महकमें के अन्य अधिकारी घटना स्थल को पहुंचे रहे हैं जो की नाराज ग्रामीणों को शांत करने की कोशिश करेंगे आपको बता दें की फतेहपुर के पनियाली के पास जंगल में घास लेने गई महिला को बाघ ने अपना निवाला बना दिया, जिसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश पैदा हो गया, क्योंकि ग्रामीण लगातार बाघ के आतंक से परेशान होकर वन विभाग से अपनी सुरक्षा के लिए गुहार लगाते हुए आ रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page