Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में कानून-व्यवस्था ध्वस्त! पानी के विवाद में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, आरोपियों के घरों में आगजनी

देहरादून: उत्तराखंड की सत्ताधारी भाजपा और हिन्दू समाज में रोष की आग सुलग रही है। सहसपुर के बैरागी वाला गांव में खेत में पानी छोड़ने के विवाद को लेकर मुस्लिम समुदाय के 30-40 लोगों ने एक भाजपा कार्यकर्ता समेत तीन भाईयों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में भाजपा पदाधिकारी विनोद कुमार की मौत हो गई।
13 जून 2026 की शाम को हुए इस जघन्य हमले ने पूरे क्षेत्र में तनाव पैदा कर दिया है। मृतक विनोद कुमार पुत्र भगवत प्रसाद के भाई अशोक कुमार और राजेश कुमार भी गंभीर रूप से घायल हुए। ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत लेहमान अस्पताल पहुंचाया, जहां विनोद कुमार ने दम तोड़ दिया।

पुलिस प्रेस नोट के अनुसार मुख्य तथ्य:

हमलावरों में रज्जाक, अमन, यूनूस, जावेद, इम्तियाज, शहबाज, शराफत अली, मासूम, आदिल, शमून, सलमान, इन्तेजार समेत 30-40 अन्य शामिल थे।
सभी आरोपी बैरागी वाला गांव के निवासी हैं।
पूर्व से चल रहे पानी के विवाद को लेकर आरोपी पक्ष ने लाठी-डंडों से हमला किया।
कोतवाली सहसपुर में मुकदमा नंबर 134/2026 दर्ज किया गया है।

पुलिस की कार्रवाई:

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है — रज्जाक पुत्र मासूम, सलमान पुत्र युनुस, जावेद पुत्र मासूम और शहबाज पुत्र शहीद। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

मृतक भाजपा का कार्यकर्त्ता होने के कारण घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय हिन्दूवादी संगठन उग्र हो गए। आरोपियों के घरों में तोड़फोड़ की गई और आग लगा दी गई।इसके बाद प्रशासन ने आरोपियों के घर पर बुलडोजर इलाके में भारी तनाव है।

पुलिस की अपील:
एसएसपी ने शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page