Connect with us

उत्तराखण्ड

प्यार, पिस्तौल और प्लान-बी… बच गया शानू, वरना ‘खत्म’ करने की थी पूरी तैयारी!

काशीपुर:उत्तराखंड में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका ताजा उदाहरण आईटीआई थाना क्षेत्र में सामने आया, जहां एक युवक को प्रेम प्रसंग के चलते गोली मार दी गई। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती… असली साजिश तो इसके बाद रची जा रही थी!
24 मार्च 2026 को डायल 112 पर सूचना आई कि बरखेड़ा पाण्डेय निवासी 21 वर्षीय शानू पर बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक घायल हो गया, जबकि हमलावर मौके से फरार हो गए। मामला दर्ज हुआ और पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।
जांच के दौरान खुलासा हुआ कि यह हमला कोई अचानक हुई वारदात नहीं, बल्कि “प्यार, जलन और बदले” की पूरी स्क्रिप्ट थी।
29 मार्च को मुखबिर की सूचना पर बांसखेड़ा फ्लाईओवर के नीचे से पुलिस ने दो आरोपियों को धर दबोचा—
बिलाल (19 वर्ष) और मोहम्मद रफी उर्फ गुड्डू।
पूछताछ में जो कहानी सामने आई, वो और भी खतरनाक थी…
👉 दोनों आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने प्रेम प्रसंग के चलते शानू को गोली मारी थी।
👉 लेकिन जब शानू बच गया… तो ये दोबारा उसे “खत्म” करने की फिराक में थे!
यानि पहली गोली नाकाम रही, तो दूसरी बार मौत पक्की करने की तैयारी थी… लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने इन्हें दबोच लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक 315 बोर तमंचा, 2 जिंदा कारतूस और घटना में इस्तेमाल की गई Hero Splendor मोटरसाइकिल बरामद की है।
इस पूरे मामले में दो विधि-विवादित किशोरों की भूमिका भी सामने आई, जिन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं दोनों मुख्य आरोपियों को अब न्यायालय के सामने पेश किया जा रहा है।
यह घटना साफ दिखाती है कि आज के दौर में “इश्क” कब “इंतकाम” में बदल जाए, कहना मुश्किल है। एक तरफ युवा प्यार के नाम पर जान लेने को उतारू हैं… तो दूसरी तरफ कानून के शिकंजे से बच पाना अब आसान नहीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page