Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई IPS अफसरों के तबादले

उत्तराखंड में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई IPS अफसरों के तबादले

देहरादून | उत्तराखंड सरकार ने पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। इस तबादले में पुलिस महानिरीक्षक (IG) और अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

ये बड़े बदलाव हुए:

  1. रिद्धिम अग्रवाल– पुलिस महानिरीक्षक, एसडीआरएफ एवं विशेष सचिव, गृह विभाग से हटाकर पुलिस महानिरीक्षक, कुमाऊं परिक्षेत्र, नैनीताल बनाई गई हैं ।
  2. अरुण मोहन जोशी – पुलिस महानिरीक्षक, निदेशक यातायात एवं पुलिस महानिरीक्षक, चारधाम यात्रा प्रबंधन से हटाकर पुलिस महानिरीक्षक, एसडीआरएफ बनाए गए।
  3. अनंत शंकर ताकवाले– पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक से पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण बनाए गए।
  4. योगेंद्र सिंह रावत – पुलिस महानिरीक्षक, कुमाऊं परिक्षेत्र, नैनीताल से पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक नियुक्त किए गए।
  5. एस एन नपलचयाल – पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी से हटाकर निदेशक, यातायात बनाए गए।
  6. सुरजीत सिंह पंवार – उप सेनानायक, 40वीं वाहिनी, पीएसी, पिथौरागढ़ से हटाकर अपर पुलिस अधीक्षक, एटीएस/एसओजी, हरिद्वार बनाए गए।
  7. अरुणा भारती – उप सेनानायक, एटीएस/एसओजी, हरिद्वार से हटाकर अपर पुलिस अधीक्षक, जीआरपी, हरिद्वार नियुक्त की गईं।
  8. जगदीश चंद्र – अपर पुलिस अधीक्षक, माउंटेन पुलिस उच्च न्यायालय सुरक्षा/नगर नैनीताल से हटाकर अपर पुलिस अधीक्षक, नैनीताल बनाए गए।
  9. लोकजीत सिंह – अपर पुलिस अधीक्षक, यातायात, हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक यातायात,देहरादून बनाए गए।
  10. स्वप्न किशोर सिंह – उप सेनानायक, एसडीआरएफ से अपर पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ बनाए गए।

क्या है इस तबादले का असर?

उत्तराखंड में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सरकार ने इन तबादलों को अमल में लाया है। खासतौर पर कुमाऊं और गढ़वाल परिक्षेत्र में पुलिसिंग सिस्टम पर इसका सीधा प्रभाव पड़ेगा।

पुलिस विभाग में यह फेरबदल चारधाम यात्रा प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

‘एटम बम’ पर बने रहें, हम आपको आगे भी पुलिस महकमे की हर हलचल से अपडेट रखते रहेंगे।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page