Connect with us

उत्तराखण्ड

ऊधम सिंह नगर पुलिस में देर शाम बड़ा फेरबदल — 29 दरोगा और 10 निरीक्षक इधर से उधर

ऊधम सिंह नगर पुलिस में देर शाम बड़ा फेरबदल — 29 दरोगा और 10 निरीक्षक इधर से उधर

ऊधम सिंह नगर जिले में पुलिस महकमे में देर शाम बड़ा प्रशासनिक झटका देखने को मिला। जारी तबादला सूची के अनुसार 29 उपनिरीक्षक (दरोगा) और 10 निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। लंबे समय से एक ही जगह जमे अधिकारियों को हटाते हुए कई को नए थानों और चौकियों की जिम्मेदारी दी गई है।

निरीक्षकों में बड़े बदलाव
तबादला सूची के मुताबिक कई अहम कोतवालियों के प्रभारी बदल दिए गए हैं—
राजेश पांडे को अब कोतवाली जसपुर की कमान
राजेन्द्र सिंह डांगी को डीसीआरबी भेजा गया
भूपेन्द्र बृजवाल को कोतवाली गदरपुर
संजय पाठक को कोतवाली नानकमत्ता
धीरेंद्र कुमार को कोतवाली काशीपुर
विक्रम सिंह राठौर को कोतवाली आईटीआई
रवि सैनी को कोतवाली किच्छा
प्रकाशा दानू को कोतवाली रुद्रपुर
मनोज रतूड़ी को एएनटीएफ
मंजू पांडे को एएचटीयू की जिम्मेदारी दी गई

दरोगाओं की लंबी लिस्ट — चौकियों से थानों तक फेरबदल
29 दरोगाओं के तबादले में सबसे ज्यादा बदलाव पुलिस लाइन रुद्रपुर से देखने को मिला, जहां से कई को फील्ड में भेजा गया।
कुछ प्रमुख बदलाव—
मनोज देव को जयनगर से मंडी कुण्डा
हेमंत कठेत को पुलिस लाइन से दिनेशपुर
पंकज कुमार को आईटीआई से किच्छा
देवेन्द्र सिंह मेहता को बासफोड़ान से बाजपुर
मेघा शर्मा को गुलरभोज
राकेश राय को पंतनगर क्षेत्र
जगदीश तिवारी को शक्तिफार्म
हरीश प्रसाद को धर्मपुर
अर्जुन सिंह को जयनगर
कोशल भाकुनी को प्रतापपुर (काशीपुर)
इसके अलावा कई दरोगाओं को काशीपुर, जसपुर, किच्छा, सितारगंज और गदरपुर जैसे संवेदनशील इलाकों में तैनात किया गया है।
इतने बड़े स्तर पर एक साथ तबादले यह साफ संकेत दे रहे हैं कि पुलिस विभाग अब जमीनी स्तर पर कसावट चाहता है। लंबे समय से एक ही जगह जमे अधिकारियों को हटाकर सिस्टम को “रीसेट” करने की कोशिश की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page