Connect with us

उत्तराखण्ड

युवक पर दूसरे समुदाय की युवती के अपहरण का आरोप, पुलिस ने हिरासत में लिया

रूड़की। यहां एक युवक पर युवती के अपहरण का आरोप लगा है। इस सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

उक्त मामला कोतवाली सिविल लाईंस अन्तर्गत ग्राम बेलडा का है। घटना की बाबत थानेदार बारू सिंह चौहान ने बताया कि सोनू निवासी केल्लनपुर पर ग्राम बेलडा निवासी दूसरे समुदाय की युवती के अपहरण का आरोप है। उक्त युवती का काफी अरसे से उसके साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है।

युवती के परिजनों ने गत देर रात युवती के अपहरण की तहरीर कोतवाली सिविल लाईंस पुलिस को दी। पुलिस द्वारा इस बाबत उस से पूछताछ की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page