Connect with us

उत्तराखण्ड

चाकू लेकर अपराध के लिए शिकार की तलाश कर रहे युवक को किया गिरफ्तार

हल्द्वानी। चाकू लेकर रेलवे स्टेशन में वारदात को अंजाम देने के लिए शिकार की तलाश कर रहे युवक को जीआरपी ने दबोच लिया। उसे पुलिस के सुपुर्द किया गया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार जीआरपी पुलिस शांति व्यवस्था कायम रखने और संदिग्धों की धरपकड़ के लिए रेलवे स्टेशन में चैकिंग कर रही थी। इस बीच एक युवक भागने का प्रयास करने लगा। जिसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया। तलाशी में उसके पास से अवैध चाकू बरामद ‌हुआ।

पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना नाम मोहम्मद दानिश पुत्र मोहम्मद जावेद निवासी लाईन नंबर बनभूलपुरा बताया। आरोपी का कहना है कि वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था और शिकार की तलाश कर रहा था। जीआरपी ने आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page