Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल जाने वाले यात्रियों में बसों को लेकर मारामारी

हल्द्वानी। शनिवार को नैनीताल जाने ‌के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक हल्द्वानी पहुंचे। लेकिन बसें न मिलने के चलते उनकी खासी फजीहत हुई। कई यात्री ट‌ैक्सियों में नैनीताल जाने के लिए विवश हुए। 

शनिवार को रोडवेज स्टेशन में नैनीताल जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इन यात्रियों में बसों के लिए मारामारी मच गई। बसों में सीट न मिलने के चलते यात्रियों की खासी फजीहत हो रही है। नैनीताल मार्ग पर जाने वाली बसों की संख्या कम पड़ गई है। जिसके चलते कई यात्री टैक्सियों के माध्यम से नैनीताल जाते दिखाई दिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page