Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल बैंक निजी हाथों में देने के बजाय विलय की उठाई मांग, राज्य सभा सांसद को दिया ज्ञापन

हल्द्वानी। नैनीताल बैंक को प्राइवेट हाथों में बेचने संबंधित बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा निकाली गई निविदा तथा मीडिया में आई विनिवेश संबंधित रिपोर्ट को लेकर शनिवार नैनीताल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी  से भाजपा कार्यालय दिल्ली में मुलाकात की तथा नैनीताल बैंक के विनिवेश के स्थान पर बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय संबंधित ज्ञापन प्रेषित किया।

इस पर बलूनी ने तत्काल वित्त राज्यमंत्री भगवत कराड से बात कर वास्तुस्थिति से अवगत कराया तथा नैनीताल बैंक के कर्मचारियों की मांग का संज्ञान लेने को कहा। उन्होंने नैनीताल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के आश्वस्त किया कि नैनीताल बैंक को प्राइवेट हाथों में नहीं जाने दिया जाएगा और उत्तराखंड की जनभावनाओं के अनुरूप तथा कर्मचारियों के हित में उचित कदम उठाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page