Connect with us

उत्तराखण्ड

कॉर्बेट पर्यटन क्षेत्र में बिजली संकट पर रिजॉर्ट एसोसिएशन सक्रिय, अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन

रामनगर। जिम कॉर्बेट क्षेत्र में लगातार बनी हुई विद्युत आपूर्ति की समस्या को लेकर जिम कॉर्बेट रिजॉर्ट्स जीएम एसोसिएशन ने आवाज बुलंद की है। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुन्दर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अधिशासी अभियंता से मुलाकात कर क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग उठाई और ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहने से जहां आम जनता परेशान है, वहीं रिजॉर्ट व्यवसाय भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। बार-बार बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या के कारण पर्यटन कारोबार पर भी असर पड़ रहा है, जिससे स्थानीय रोजगार पर भी संकट खड़ा हो रहा है।
इस दौरान अधिशासी अभियंता ने बताया कि विद्युत विभाग द्वारा नवंबर माह में ग्राम छोई में नए विद्युत केंद्र की स्थापना के लिए भूमि का सर्वे कराया गया था। यदि यह केंद्र स्थापित हो जाता है तो क्षेत्र की बिजली समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है। हालांकि अभी तक संबंधित भूमि का आबंटन विभाग को नहीं हो पाया है।
अधिशासी अभियंता ने एसोसिएशन से सहयोग मांगते हुए कहा कि वे अपने स्तर पर उच्च अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से वार्ता कर भूमि आबंटन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराने में मदद करें, ताकि परियोजना जल्द शुरू हो सके।
एसोसिएशन ने भी आश्वासन दिया कि क्षेत्रहित में सभी आवश्यक प्रयास किए जाएंगे, जिससे आम जनता और पर्यटन कारोबार दोनों को राहत मिल सके।
मुलाकात के दौरान उपाध्यक्ष सुन्दर सिंह बिष्ट के साथ कीर्ति जोशी, बबीता मेहरा, प्रकाश पाठक, लक्ष्मण रावत, मनोज कोठारी, राजेश पंत, दीप छाबड़ा, एन डी पालीवाल, सुन्दर रावत, मनीष शर्मा, देवी सिंह सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page